Skip to main content

दशहरा क्या होता है ?दशहरा क्यों मनाया जाता है ?दशहरा कब है ?दशहरा के दिन क्या किया जाता है ?

दशहरा क्या होता है ?दशहरा क्यों मनाया जाता है ?

दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है | जब  भगवान श्री राम जी ने अहंकारी लंकापति रावण का वध किया था उसी के उपलक्ष मे मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है |

दशहरा को कई नामों से भी जाना जाता है जैसे विजयादशमी,बिजोया और आयुध - पूजा | इस पर्व को  अश्विन यानि कुवार  मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है |

भगवान राम ने अहंकारी लंकापति रावण का वध इसी दिन किया था और इसी के साथ देवी दुर्गाजी ने नौ रात और दस दिन का युद्ध करके महिषासुर पर विजय प्राप्त कर लिया था |इस पर्व को असत्य  पर सत्य की विजय को पाने के रूप मे मनाया जाता है |

इस पर्व को दशमी के दिन विजय मिलने के कारण इसको विजयादशमी के नाम से जाना जाता है |

श्री राम चंद्र भगवान 

दशहरा कब है ?

दशहरा का पर्व इस साल यानि 2021 मे 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा | यह पर्व दीपावली के ठीक 20 दिन पहले मनाने को मिलता है |

दशहरा के दिन क्या किया जाता है ?

दशहरा पर्व के दिन अस्त्र तथा शस्त्र का पूजन यानि पूजा किया जाता है | इसी पर्व में श्रद्धालु ब्यक्ति रात मे रावण के पुतले  का दहन करते हैं और साथ मे पटाखों को भी छोड़ते हैं | 
वैसे तो जब कोई भी पर्व यानि त्योहार आता है तो लोग नए नए पकवान बनाते हैं पर इस दिन कई तरह के पकवान बनाकर इस पर्व को और ज्यादा ही यादगार बनाते हैं |
विजयादशमी के दिन को एक महत्वपूर्ण यानि सिद्धिदायक तिथि माना जाता है | इसलिए बहुत से श्रद्धालु इस दिन सभी कामों को फलकारी मानते हैं | ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि इस पर्व के दिन बच्चों का अक्षर लेखन , गृह प्रवेश , मुंडन ,नामकरण ,भूमि पूजन , गृह निर्माण आदि बहुत ही शुभ होते हैं | 
विजयादशमी के पर्व के दिन सभी ब्यक्ति जैसे बच्चे ,बूढ़े आदि नए नए कपड़े पहनते हैं इस दिन सभी अपने अहंकार  को त्याग कर अपने संबंधियों से संबंध बनाते हैं  और कहीं -कहीं तो इस पर्व को धूमधाम से रावण के पुतले जलाकर किया जाता है  और कहीं कहीं तो मेला लगता है |

इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप मे जाना जाता है 

दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ कि आपको इसके द्वारा कुछ जानकारी मिली होगी |तो आप सभी को दशहरा पर्व यानि विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं | 








Comments

Post a Comment